{"_id":"69d15bd0a428d0c409025794","slug":"800-bookings-only-324-received-cylinders-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153390-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 800 की बुकिंग, 324 को ही मिले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 800 की बुकिंग, 324 को ही मिले सिलिंडर
Sun, 05 Apr 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर। जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति अब भी सामान्य नहीं हो सकी है। स्थानीय कस्बे की भारत गैस एजेंसी पर 800 उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। शनिवार को सिर्फ एक ट्रक आने से सिर्फ 324 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल सका। शेष 476 उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
शनिवार सुबह से ही एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। एजेंसी संचालक ने बताया कि प्लांट से केवल एक ट्रक आया था, जिसे पुरानी बुकिंग के आधार पर वितरित किया गया। दोपहर तक स्टॉक खत्म हो गया।
उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, राहुल वर्मा ने कहा कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी निराशा हाथ लगी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
एजेंसी संचालक आनंद प्रकाश दुबे ने बताया कि लगभग 800 बुकिंग हुई है। स्टॉक खत्म हो गया है। नया लोड आने के बाद सिलिंडर दिया जाएगा। बरवारीपुर ग्रामीण वितरण केंद्र के संचालक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां भी 150 सिलिंडर वितरित किए गए हैं। बाकी उपभोक्ताओं को अगला लोड आने पर सिलिंडर दिया जाएगा।
भीड़ बढ़ी तो लागू की गई टोकन व्यवस्था : दोस्तपुर। इंडेन गैस एजेंसी पर भी आपूर्ति बाधित रही। करीब 400 उपभोक्ताओं की बुकिंग की तुलना में शनिवार को सिर्फ 250 सिलिंडर ही वितरित किए गए। भीड़ बढ़ने पर टोकन व्यवस्था लागू करनी पड़ी। मैनेजर राम सुमरन ने बताया कि सोमवार को नया लोड आने की उम्मीद है।