Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   79369 students will attempt exam at 120 centres

120 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 79,369 परीक्षार्थी

Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
79369 students will attempt exam at 120 centres
सुल्तानपुर। आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 120 केंद्रों पर 79,369 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पांच राजकीय, 56 एडेड व 59 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाने पर मुहर लगी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जोरआजमाइश अंतिम समय तक जारी रही। जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से फाइनल हुई 120 केंद्रों की सूची के सापेक्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में भी लोगों ने केंद्र बनाने के लिए अपनी आपत्ति दाखिल की थी लेकिन बोर्ड ने केंद्रों में कोई तब्दीली नहीं करते हुए 120 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों में छात्र आवंटन व धारण क्षमता के लिए शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनका निस्तारण किया गया। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल व प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40,994 बालक व 38,375 बालिकाएं होंगी शामिल
यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 79,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 40,994 बालक व 38,375 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल के 43,424 परीक्षार्थियों में से 20,567 बालिकाएं व 22,857 बालकों का पंजीकरण हुआ है।
इंटरमीडिएट के 35,945 छात्र-छात्राओं में से 18,147 बालक व 17,808 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 43,187 व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 237 है। इंटरमीडिएट में 35,061 संस्थागत परीक्षार्थी व 884 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।

सीसीटीवी कैमरा दिलाने की मांग
पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर प्रशासन से सीसीटीवी कैमरा वापस दिलाने की मांग की है। कोरोना काल में प्रशासन ने कुछ विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे निकलवाकर सार्वजनिक स्थलों पर लगवाए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कॉलेज को सीसीटीवी कैमरे संबंधित एसडीएम कार्यालय से रिसीव करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed