फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   74,182 names removed from Panchayat voter list

Sultanpur News: पंचायत मतदाता सूची से हटाए गए 74,182 नाम

Mon, 16 Mar 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
74,182 names removed from Panchayat voter list
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची से 74,182 नाम काट दिए गए हैं। इनके नाम दो जगह या फिर दो बार दर्ज मिले थे। अभी करीब 46 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन चल रहा है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की छानबीन में जिले में करीब सात लाख लोगों के नाम डुप्लीकेट (दो जगह या दो बार) दर्ज मिले थे। इस पर निर्वाचन आयोग ने सत्यापन के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारियों की ओर से कराए गए सत्यापन में इसमें करीब छह लाख मतदाता सही मिले हैं। दो जगह या दो बार नाम दर्ज मिलने पर 74,182 का नाम काट दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं का अभी सत्यापन चल रहा है। अंतिम मतदाता सूची 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। तब तक सत्यापन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


नोटिस को किया जा रहा निस्तारित
विधानसभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद जारी किए गए नोटिस की सुनवाई पूरी हो चुकी है। सोमवार को भी सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया जारी रही। साक्ष्य मिलने पर नोटिस को निस्तारित किया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च तक नोटिस को निस्तारित किए जाने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed