{"_id":"5cc5ea96bdec220788125cd8","slug":"71556474518-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, दस घायल
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव कोलवा मजरे ठेंगहा में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
संग्रामपुर के गांव कोलवा मजरे ठेंगहा निवासी राकेश और हीरालाल के बीच नाली विवाद को लेकर रविवार सुबह कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से राकेश, भानुमती, भगवती प्रसाद, ओम प्रकाश, हरिकेश, कन्हैयालाल, राम अभिलाभ, नीरज देव तथा दूसरे से रविशंकर, राजेंद्र, हीरालाल घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।