फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किशोरी से रेप

किशोरी से रेप

Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप
चाकू के बल पर किशोरी से रेप
विज्ञापन

सुल्तानपुर। खेत की तरफ जा रही किशोरी को दो युवकों ने रास्ते से ही चाकू के जोर पर अगवा कर लिया। एक युवक ने रेप किया जबकि उसका साथी पीड़िता को धमकी देता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी शनिवार रात खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में मिले दो युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू सटा दिया। इसके बाद दोनों किशोरी को झाड़ी में खींच ले गए जहां एक युवक ने किशोरी के साथ रेप किया जबकि दूसरा आसपास नजर बनाए हुए था। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी का साथी लगातार उसे धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारीजनों ने घटना की सूचना कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मधुकांत मिश्र को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। इस बाबत एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को रात में ही मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed