फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   शहर के बरनाटीकर व जयसिंहपुर वार्ड में ठप हुई जलापूर्ति

शहर के बरनाटीकर व जयसिंहपुर वार्ड में ठप हुई जलापूर्ति

Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर के बरनाटीकर व जयसिंहपुर वार्ड में ठप हुई जलापूर्ति
नगर के पांच हजार लोगों की जलापूर्ति ठप
विज्ञापन

गौरीगंज। शहर के दो वार्डों की पेयजलापूर्ति मंगलवार को ठप हो गई है। यह समस्या पानी की टंकी का मोटर जलने से पैदा हुई। बरनाटीकर और जयसिंहपुर वार्ड की जलापूर्ति ठप होने से करीब पांच हजार लोगों में हाहाकार मच गया। उधर जलनिगम ने धनाभाव के चलते समस्या का समाधान निकालने से हाथ खड़े कर लिए। हालात की गंभीरता को देखते हुए डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद दोनों वार्ड के लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई।

गौरीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या चार (जयसिंहपुर) व 11 (बरनाटीकर) गांव में खारे पानी की समस्या को देखते हुए जलनिगम ने कई वर्ष पूर्व ओवरहैंड टैंक स्थापित करवाया था। इस टैंक से दोनों वार्ड क्षेत्र में रहने वाली करीब पांच हजार आबादी को पानी आपूर्ति की जाती है। जलनिगम की ओर से स्थापित इस ओवरहैंड टैंक का मोटर चार दिन पूर्व जल गया था।
विज्ञापन


मोटर जलने से दोनों वार्ड के करीब पांच लोगों की पाइप से होने वाली पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लोग बूंद-बूंद पानी को तरसने लगे। जलनिगम से शिकायत कर पानी की आपूर्ति शुरू होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने धन की कमी बताते हुए मरम्मत कार्य से हाथ खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या गहराने पर राजेश सिंह, सूरज, मुन्ना, हरेंद्र व अन्य लोगों ने सोमवार देर शाम डीएम शकुंतला गौतम से जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एक्सईएन जननिगम को मोटर की मरम्मत करवाने के साथ नगर पालिका परिषद को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

खारा पानी दे रहे हैंडपंप
बरनाटीकर व जयसिंहपुर के निवासियों ने बताया कि इंडिया मार्का-टू हैंडपप खारा पानी देते हैं। इससे पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। मोटर की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।


धनाभाव से जूझ रहा जलनिगम : एक्सईएन
जल निगम के एक्सईएन एएन सिंह ने बरनाटीकर स्थित ओवरहेड टैंक का मोटर व स्टार्टर खराब होने की पुष्टि की। बताया कि धनाभाव के चलते अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। शासन से पैसे की मांग की गई है। बजट मिलने पर मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed