फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   माध्यमिक विद्यालयों में तय होगा माहवार पाठ्यक्रम

माध्यमिक विद्यालयों में तय होगा माहवार पाठ्यक्रम

Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में तय होगा माहवार पाठ्यक्रम
माध्यमिक विद्यालयों में
विज्ञापन

तय होगा माहवार पाठ्यक्रम
क्रासर

त्रैमासिक निरीक्षण कर जांची जाएगी पढ़ाई की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षक मनमानी नहीं कर सकेंगे। विद्यालयों में संबंधित विषय का माहवार पाठ्यक्रम अगस्त माह से 31 जनवरी वर्ष 2018 तक का तैयार किया जा रहा है। शिक्षकों को निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। विद्यालयों में अध्यापन कार्य की हकीकत जानने के लिए डीआईओएस व उनकी ओर से नामित अधिकारियों की ओर से विद्यालयों का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाएगा।

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक अब अध्यापन कार्य में मनमानी नहीं कर सकेंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने शैक्षिक पंचांग जारी कर प्रधानाचार्य/सहायक अध्यापकों से संबंधित विषय का माहवार पाठ्क्रम तैयार करने को कहा है। शिक्षा निदेशक के निर्देश पर डीआईओएस नंदलाल गुप्त ने शिक्षकों की दो सदस्यीय समिति गठित कर अगस्त माह से 31 जनवरी 2018 तक सभी विषयों का माहवार पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया है। समिति में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में विषयवार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को नामित किया गया है। अब अगस्त माह से सभी विद्यालयों के शिक्षकों को अपने विषय का अध्यापन कार्य निर्धारित समय में समाप्त करना होगा। डीआईओएस ने बताया कि जिले में इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कहा कि वे व उनकी ओर से नामित अधिकारी विद्यालयों का त्रैमासिक निरीक्षण कर पाठ्यक्रम की हकीकत जांचेंगे। निरीक्षण में पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed