फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   707 Lohia houses will not complete from time

707 लोहिया आवासों के पूरे होने के आसार नहीं

Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 20 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
707 Lohia houses will not complete from time
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया आवासों के निर्माण को लेकर जल्दबाजी में दिख रही प्रदेश सरकार की मंशा फिलहाल अक्तूबर माह तक पूरी होने के आसार नहीं है। इसके पीछे की वजह समय से लक्ष्य का न मिलना है। पात्रों के चयन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


हाल ही में शासन ने 707 लोहिया आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया है। बीते वित्तीय वर्ष के इतने ही लोहिया आवासों का कार्य अभी भी चल रहा है। चुनावी वर्ष को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लोहिया आवासों का निर्माण अक्तूबर माह तक पूरा कराने का निर्देश दिया है, लेकिन लक्ष्य के विलंब से मिलने के कारण पात्रों का चयन अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ऐसे में इतने कम समय में आवास कैसे तैयार हो पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पात्रों के चयन में ही कम से कम एक माह का समय लगने की संभावना है। इसके बाद पात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि मिलने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा। विलंब  से चल रही प्रक्रिया को देखते हुए इसका निर्माण विधानसभा चुनाव के बाद ही पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed