फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   68 percent voting in Amethi

खुशनुमा मौसम में 68.23 फीसदी मतदान

Wed, 22 Nov 2017 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
68 percent voting in Amethi
लोगों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला

शहरी निकाय सामान्य निर्वाचन के पहले चरण में शामिल जिले में बुधवार को छिटपुट कहासुनी के बीच 68.23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में सर्वाधिक 81.15 फीसदी वोटिंग हुई। जिले के नगर पालिका परिषद जायस में सबसे कम 62.17 फीसदी मतदाता ही वोट डालने के लिए घर से बाहर निकले। वोटरों का मौसम ने खूब साथ निभाया। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव जून में हुए थे जिसके चलते मतदान प्रतिशत कम था।

विज्ञापन



जिले की नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस और नगर पंचायत अमेठी तथा मुसाफिरखाना में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। प्रशासनिक सख्ती का आलम यह रहा कि कुछ जगहों पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच हुई मामूली कहासुनी को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छिटपुट कहासुनी के बीच दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों के कुल 60,112 मतदाताओं में से 68.23 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए तकरीबन सभी बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार लगी रही। कुछ जगहों पर मतदाता सूची में नाम न होने से वोटरों को बिना मतदान किए वापस होना पड़ा।
विज्ञापन


नगर पंचायत मुसाफिरखाना में जहां सर्वाधिक 81.15 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं नगर पंचायत अमेठी में 69.55 फीसदी। नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 69.95 प्रतिशत और नगर पालिका परिषद जायस में 62.17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को भी मतदान के दौरान हर बार की तरह आधी आबादी का जोश पुरुषों पर भारी दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायवार प्रत्याशियों की संख्या 
जिले की नवसृजित नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद पर 12 व सभासद के 25 पदों के लिए 186 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष पद पर 15 व सभासद के 25 पदों पर 85, नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद पर छह व सभासद के 12 पदों पर 63 तथा नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद पर 10 और सभासद के 10 पद पर 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इस तरह जिले के चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 43 व सभासद के 72 पदों पर 388 समेत कुल 431 प्रत्याशी मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed