फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   64,457 candidates appeared in the police recruitment exam

Sultanpur News: 64,457 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
64,457 candidates appeared in the police recruitment exam
कुड़वार में परीक्षा देने के लिए गेट पर लगी छात्राओं की लाइन। -संवाद
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन 64,457 युवक व युवतियों ने अपनी तकदीर आजमाई। दोनों पालियों में 2,541 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के चेहरे पर रोजगार पाने की उम्मीद साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


पुलिस परीक्षा के लिए 29 सेंटर बनाए गए थे। किसी परीक्षा में पहला यह ऐसा मौका है जब शहरी क्षेत्र के विद्यालयों को सेंटर नहीं बनाया गया। बताया जा रहा है कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने परीक्षा की तिथि करीब आते ही शहर में सेंटर बनाए जाने के अपने इरादे को बदल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर प्रशासन ने छात्रों, मुन्ना भाइयों की नकेल कस दी। सेंटरों पर जैमर, सीसीटीवी, बायोमीट्रिक व स्कैनिक मशीन लगाकर फर्जी छात्रों की आमद व नकल माफिया पर भी नकेल लगा दी। सुबह से ही डीएम कृतिका ज्योत्स्ना व एसपी सोमेन बर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने सुबह महाराणा प्रताप विद्यालय उतुरी, महर्षि विद्या मंदिर द्वारिकागंज समेत अन्य केंद्रों का जायजा लिया। दूसरी पाली में कादीपुर व अखंडनगर क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की सक्रियता को भी भांपा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 16,752 के सापेक्ष 15,471 व दूसरी पाली में 16,752 के सापेक्ष 15,492 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। पहली पाली में 1281 व दूसरी में 1260 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर 2541 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। रविवार को भी दो पालियों की परीक्षा के लिए 33,504 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उत्तरपुस्तिकाओं को मुख्य कोषागार में सुरक्षित जमा करा दिया गया है।


अधिकारी कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी लेते रहे
पुलिस लाइंस में आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से अधिकारी सेंटरों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


सेंटरों पर बनाए गए सेल में जमा हुए अभ्यर्थियों के सामान
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की देखरेख में सेल बनाया गया था। सेंटरों पर पहुंचे अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग व अन्य प्रतिबंधित सामान सेल में जमा कराए गए। उन्हें टोकन दिया गया। वापसी में टोकन देने पर संबंधित को सामान वापस किए गए। कुछ अभ्यर्थी साथ गए अपने पारिवारिक सदस्यों को सामान दे दिए। वे परीक्षा छूटने का इंतजार करते रहे। हालांकि कुछ युवतियां प्रतिबंध के बावजूद बाली व नथिया पहनकर कक्ष में प्रवेश कर गईं।



गेट पर पुलिस करती रही सघन जांच
प्रवेश के लिए सेंटर के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच होती रही। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों के शर्ट व पैंट की तलाशी लेते रहे। महिला पुलिस कर्मी युवतियों की तलाशी लेती रहीं। इसके बाद अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed