फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   642 village head will take oath today

642 ग्राम प्रधानों व सदस्यों को आज दिलाई जाएगी शपथ

Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
642 village head will take oath today
सुल्तानपुर। जिले के 642 ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाने की तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। सोमवार की शाम तक ग्राम पंचायतों का गठन कर लिया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को 14 विकास खंडों से वर्चुअल तरीके से जिले के 642 ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ कार्यक्रम को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सोमवार की शाम तक ग्राम पंचायतों का गठन कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही शपथ ग्रहण कराने की तैयारियां भी पूरी की गईं। नामित नोडल अधिकारी विकास खंडों से वर्चुअल माध्यम से पंचायतों में ग्राम प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। शपथ कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कराने के लिए पंचायत भवन समेत अन्य सार्वजनिक स्थल या फिर कॉमन सर्विस सेंटर का चयन किया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद प्रपत्र पंचायत सचिव ब्लॉक पर नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
शपथ ग्रहण कराने की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन होगा। कार्यक्रम में भीड़ न जुटाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed