{"_id":"5ce193b0bdec2207826dd92d","slug":"61558287280-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ के करंट से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ के करंट से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ के करंट से बुजुर्ग महिला की मौत
सुल्तानपुर। कटावां कुसहा गांव में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बाड़ के करंट की चपेट में रविवार की सुबह एक महिला आ गई। बाड़ में दौड़ रहे करंट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बलुआ गांव की रहने वाली अनारकली (65) पत्नी जेठू निषाद की बेटी की शादी कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां कुसहा गांव निवासी बृजलाल निषाद के साथ हुई थी।
मौजूदा समय में अनारकली अपने दामाद और बेटी के घर पर ही रहती थी। रविवार की सुबह अनारकली घास काटने के लिए खेत गई थी।
रास्ते में गांव के ही अशोक ने खेत में उगाए गए फसलों की रक्षा के लिए बाड़ लगाकर उसमें करंट दौड़ाया था। अनारकली बाड़ की चपेट में आ गई।
जिससे करंट लगने से अनारकली की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।