फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   53.48 lakh saplings will be planted during the rainy season

Sultanpur News: वर्षाकाल में रोपे जाएंगे 53.48 लाख पौधे

Fri, 21 Jun 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
53.48 lakh saplings will be planted during the rainy season
सुल्तानपुर। जिले में इस बार वर्षाकाल में करीब 53.48 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन ने दिया है। 23 विभागों में सबसे अधिक पौधे वन व ग्राम्य विकास विभाग रोपित करेगा। वन विभाग ने लक्ष्य के अनुरूप पौधे संबंधित विभागों को दे दिए हैं।
विज्ञापन



शासन की ओर से इस बार प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण किए जाने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। जिलेवार पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित भी कर दिया गया है। जिले में कुल 53,48,440 पौधे रोपित किए जाने हैंं। 23 विभागों में सर्वाधिक आंकड़ा वन विभाग को दिया गया है। वन विभाग को 27,41,000 पौधे लगाने हैं। ग्राम्य विकास विभाग को 17,34,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को पौधे रोेपित करने के लिए दे दिए गए हैं।
विज्ञापन





इन प्रजातियों के पौधों का होगा रोपण
जिले में इस बार शीशम, सागौन, अलेसिया अरे., आंवला, अर्जुन, कंजी, आम, महुआ, सिरसा, कनक चंपा, जंगल जलेबी, सहजन व नीम के पौधे रोपित किए जाएंगे।





विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग-27.41 लाख
ग्राम्य विभाग-17.34 लाख
कृषि विभाग-2.88 लाख
उद्यान विभाग-1.78 लाख
पंचायती राज विभाग-1.47 लाख
राजस्व विभाग-1.21 लाख
नगर विकास विभाग- 20,000
उच्च शिक्षा विभाग- 17,000
बेसिक शिक्षा विभाग-14,000
लोक निर्माण विभाग-11,000
जलशक्ति विभाग-11,000
माध्यमिक शिक्षा विभाग-9,000
स्वास्थ्य विभाग-8,000
उद्योग विभाग-8,000
रेलवे विभाग-7,000
गृह विभाग-7,000
सहकारिता विभाग-6,440
आवास विकास विभाग-5,000
प्राविधिक शिक्षा विभाग-5,000
पशुपालन विभाग-4,000
ऊर्जा विभाग-2,800
श्रम विभाग-2,200
परिवहन विभाग-2,000




जिले में वृहद पौधरोपण की तिथि अभी शासन से घोषित नहींं की गई है। हालांंकि लक्ष्यवार सभी विभागों को पौधे दिए जा चुके हैं। नर्सरियों पर भी पौध की पर्याप्त व्यवस्था है। तिथि का निर्धारण होने पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed