फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बार चुनाव

बार चुनाव

Fri, 28 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बार चुनाव
बार एसोसिएशन चुनाव में
विज्ञापन

1,379 वकीलों ने डाले वोट
क्रासर
सात पदों लिए 34 प्रत्याशी मैदान में, मतगणना आज

फोटो संख्या-18,19,20,30
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को भारी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। बार एसोसिएशन के कुल 1,522 मतदाताओं में से 1,379 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए 34 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शनिवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोट डालने के लिए वकील वोटर लिस्ट में अपना सीरियल नंबर देखने में लगे रहे। मतदान को लेकर वकीलों में जबरदस्त देखा गया। बुजुर्ग वकीलों से लेकर युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। प्रत्याशी और उनके समर्थक दिन भर वोटरों को अपने पाले में करने के लिए लगे रहे। दोपहर तक करीब आधे से अधिक वकीलों ने वोट डाल दिया था। शाम चार बजे तक हुए मतदान में बार एसोसिएशन के कुल 1,522 वकीलों में 1,379 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर दिन भर कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। वोटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकस रही। नगर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ दीवानी न्यायालय से लेकर मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इनसेट
143 वकीलों ने नहीं डाला वोट
बार एसोसिएशन चुुुनाव में मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। बार सचिव रामअछैवर तिवारी ने बताया कि कुल 1,522 वकीलों में से 1,379 ने वोट डाला है। बूथ संख्या एक व दो पर 274-274, बूथ तीन पर 287, बूथ संख्या चार पर 266 और बूथ संख्या पांच पर 278 वकीलों ने मतदान किया है। माह भर तक प्रचार के बाद भी 143 वकीलों ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रमुख वोटरों ने किया मतदान
बार चुनाव में कई प्रमुख वोटरों ने दीवानी न्यायालय पहुंचकर मतदान किया। सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक अशोक पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एमपी त्रिपाठी, पूर्व बार अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, रामविशाल तिवारी, प्रेमशंकर शुक्ल, रामफेर यादव व महेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करुणाशंकर दुबे, विहिप जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्रप्रताप उर्फ मदन सिंह, यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनसेट
जेल से आकर डाला वोट
गैंगेस्टर एक्ट के मामले में जेल में निरुद्घ पूर्व सांसद मो. ताहिर खां के भाई अधिवक्ता मो. रिजवान गनी खां पुलिस अभिरक्षा में वोट डालने के लिए दीवानी न्यायालय पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता अब्बास अहमद खां के साथ जाकर बूथ संख्या पांच पर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed