{"_id":"5f774b0a8ebc3ea36075760e","slug":"51-corona-positive-patients-found-in-two-days-sultanpur-news-lko543172778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो दिनों में मिले 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो दिनों में मिले 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दो दिनों के भीतर जिले में 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 51 नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 3283 हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।
कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात आई दो दिनों रिपोर्ट में जिले में 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब से 30 सितंबर की रात आई 2798 सैंपलों की जांच में 2787 की रिपोर्ट निगेटिव व 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी दिन पोर्टल पर तीन व एंटीजन टेस्ट में 18 पॉजिटिव मरीज पाए गए। एक अक्तूबर को 803 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 801 निगेटिव व दो पॉजिटिव मिले हैं। पोर्टल पर विभिन्न जगहों से छह मरीज अंकित किए गए हैं। इसी दिन एंटीजन टेस्ट में 12 व ट्रूनेट जांच में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
दो दिनों में 51 मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3283 हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि दो दिनों में घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 107 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।