फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5.03 lakh people are deprived of Aadhaar card.

Sultanpur News: आधार कार्ड से 5.03 लाख लोग वंचित

Mon, 25 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 25 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
5.03 lakh people are deprived of Aadhaar card.
सुल्तानपुर। जिले में 5.03 लाख लोगों के आधार कार्ड अभी नहीं बन सके हैं। इसका खुलासा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की रिपोर्ट से हुआ है। इसमें प्रत्येक उम्र के लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसे देखते हुए ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपना कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अप्रैल में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों ने जिले में पहुंचकर नया आधार कार्ड बनाने व संशोधन के बारे में जानकारी ली थी। इसमें प्राधिकरण की ओर से अनुमानित जनसंख्या के आंकड़े 29,39,471 के सापेक्ष अभी तक 24,36,375 लोगों के ही आधार कार्ड बने मिले। 5,03,096 लोगों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन


आधार कार्ड के अभाव में लोगों के सामने दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। इसमें जीरो से अधिकतम उम्र तक के लोग शामिल हैं। नोडल व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में हुई समीक्षा के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपना कार्यालय खोलकर नया आधार कार्ड बनाने व संशोधन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ददन कुमार ने बताया कि कार्यालय खुलने से लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने में सहूलियत मिल सकेगी। अभी आंगनबाड़ी केंद्रों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों व डाकघर में नया आधार कार्ड बनाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का नया आधार कार्ड डाकघर में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed