{"_id":"5749e08f4f1c1be849690fac","slug":"500-hundred-village-did-not-get-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय समेत पांच सौ गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय समेत पांच सौ गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
उत्पादन लागत में कमी आई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार सुबह और देर शाम आए भीषण आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालत यह है कि आंधी-पानी के दौरान गिरे खंभों की वजह से गुल हुई बिजली दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय समेत करीब पांच सौ गांव की पांच लाख आबादी बिजली से महरूम है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के लोग पानी को भी तरस गए हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी-कर्मचारी दिनभर फॉल्ट ढूंढकर उसे सही करने में जुटे रहे। तीन दिन से खराब चल रहे मौसम ने शुक्रवार सुबह और देर शाम गंभीर रूप धारण कर लिया। सुबह करीब नौ तथा शाम करीब छह बजे आई भीषण आंधी व पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन
तेज आंधी की वजह से जिले के तकरीबन सभी विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित गांवों में पोल व तार टूट कर गिर पड़े। इसकी वजह से शुक्रवार सुबह से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति शनिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय पर बिजली के अभाव में पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन