{"_id":"64ece847349429ad380da186","slug":"50-kg-of-substandard-kalakand-destroyed-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-2185-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 50 किग्रा घटिया कलाकंद कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 50 किग्रा घटिया कलाकंद कराया नष्ट
Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रक्षा बंधन पर घटिया खाद्य सामग्री व मिठाइयों को बाजार में खपाने की तैयारी है। इसका खुलासा सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की तरफ से महुअरिया रोड स्थित स्टार ट्रेडर्स में की गई जांच के दौरान हुआ। यहां बड़े पैमाने पर घटिया गुणवत्ता की बर्फी, कलाकंद व छेना आदि मिठाइयां बनती मिलीं।
मौके पर इनमें सेहत के लिए खतरनाक नॉन फूड कलर का प्रयोग होता मिला। जांच टीम ने कलाकंद, बर्फी व छेना का नमूना लैब जांच को भरने के साथ बिक्री के लिए तैयार 50 किलोग्राम सामग्री को मौके पर सुरक्षित तरह से नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान में तैयार की जा रही खाद्य सामग्री काफी गंदगी के बीच बनाई जा रही थी। साथ ही कलाकंद में पेंट जैसा कलर डाला जाता मिला, जिस पर नॉन फूड कलर लिखा था। मांगने पर कारोबारी संचालन के लिए जरूरी खाद्य सामग्री निर्माण का लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने कुड़वार रोड पर करौंदिया के पास शंकर नगर में प्रतिमा गृह उद्योग में भी मिठाइयों के सैंपल लिये। टीम में फूड इंस्पेक्टर संजय यादव व हीरालाल यादव आदि शामिल रहे। सहायक आयुक्त ने बताया कि सैंपल जांच के अलावा नोटिस आदि की कार्रवाई भी की जा रही है।