फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5 lakh will vote in panchayat elections today

चार ब्लॉकों में आज वोट डालेंगे 5 लाख मतदाता

Thu, 08 Oct 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

पहले चरण के पंचायत मतदान के लिए शुक्रवार को चार ब्लॉकों के पांच लाख मतदाता अपना फैसला देंगे। जनता का फैसला मतपेटियों में शाम को बंद हो जाएगा। वोटरों का निर्णय अपने पक्ष में करने के लिए अंतिम समय में भी डीडीसी व बीडीसी के प्रत्याशी प्रचार करते रहे। गुरुवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच शाम तक पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा कर्मियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। चार ब्लॉकों में पहले चरण के वोट शुक्रवार की सुबह से डाले जाएंगे।

विज्ञापन


डीडीसी के 303 व बीडीसी के 2045 प्रत्याशी मैदान में
पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनता के फैसले की घड़ी आ गई। शुक्रवार को पहले चरण में चार ब्लॉकों में जनता डीडीसी व बीडीसी प्रत्याशियों के तकदीर का फैसला करेगी। पहले चरण में जिला पंचायत के 303 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों 2047 प्रत्याशी पंचायत के जन अदालत में उतरे हैं। ये महीनों से जनता का फैसला अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं। पहले चरण में धनपतगंज में 300, कूरेभार में 741, जयसिंहपुर में 683 व मोतिगरपुर में 313 क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


कूरेभार में ड्यूटी के लिए भटकते रहे मतदान कर्मी

सुल्तानपुर। चार ब्लॉकों में पहले चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार को धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर से अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। कूरेभार से 261, धनपतगंज से 184, जयसिंहपुर से 252 व मोतिगरपुर से 130 पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पाजर्टियों को रवाना करने के पूर्व उन्हें बूथों की ड्यूटी दी गई। ड्यूटी के वितरण के बाद मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर, बूथों की वोटर लिस्ट, बैलेट बॉक्स व अन्य सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वोटर लिस्ट व बैलेट पेपर मिलने के बाद मतदान कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठकर उसका मिलान किया। कुछ मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर वोटरों के हिसाब से कम मिलने की शिकायतें रहीं। ब्लॉक मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम नहीं रहे। पानी के लिए भी मतदान कर्मियों को भटकना पड़ा। अव्यवस्था की वजह से पोलिंग पार्टियों को बूथों की ड्यूटी स्लिप दोपहर बाद मिल पाई। ड्यूटी की जानकारी के लिए मतदान कर्मी इधर से उधर भटकते रहे। ड्यूटी वितरण के लिए सिर्फ काउंटर होने से मतदान कर्मियों को भारी परेशानी हुई। इस दौरान मतदान कर्मियों की नोक-झोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed