फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   44 lakh saplings planted under the campaign

Sultanpur News: अभियान के तहत रोपे गए 44 लाख पौधे

Sat, 22 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
44 lakh saplings planted under the campaign
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को पौधरोपण अभियान के तहत करीब 44 लाख पौधे रोपे गए। वन विभाग ने 22 लाख पौधे रोपने का दावा किया गया है। बाकी 22 लाख पौधे 27 विभागों ने लगाए। आठ लाख पौधों का रोपण 15 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन



शनिवार सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण शुरू हो गया था। करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवग्रह वाटिका में पीपल का पौध रोपा। सांसद मेनका गांधी ने गूलर का पौधा लगाया। दोनों को डीएम ने रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन



इसके बाद सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा आदि ने भी पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। सांसद ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए सभी को एक-एक पौधे लगाने की सलाह दी। इसके पहले लोनिवि डाकबंगले में राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर सीडीओ अंकुश कौशिक, डीएफओ आरके त्रिपाठी, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।


मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल लगातार दूसरे दिन भी जिले में पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय अमहट, लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे, टेढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग के पास पौधरोपण किया। इसके बाद कूरेभार के लमकना दुबेपुर में ग्राम वन में पौधरोपण किया। इस दौरान सीआरओ शैलेंद्र मिश्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संतोष मणि तिवारी, एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।


स्वयंसेवी संस्थाओं ने रोपे पौधे
चीनी मिल के निकट स्थित एएमडी ग्रीन सिटी परिसर में स्वयंसेवी संस्थाओं ने पौधरोपण किया। गोमती मित्र मंडल, गायत्री परिवार, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, रोटरी क्लब ट्रांस गोमती, अपराध निरोधक समिति समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। इस मौके पर आरएएस के जिला संचालक डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, राकेश सिंह पालीवाल, डॉ. डीएस मिश्र, रुद्र प्रताप सिंह मदन, धर्मेंद्र सिंह व डॉ. दिनकर प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

शिक्षण संस्थाओं में भी हुआ पौधरोपण
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक संस्थान के कृषि संकाय में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह की अगुवाई में सागौन के 1100 पौधे रोपे गए। एनएसएस के करीब 400 स्वयंसेवकों ने व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, डॉ. सीके त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, डॉ. एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे।


फॉर्मेसी के विद्यार्थियों ने रोपा पौधा
धनपतगंज क्षेत्र के लालपती कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में प्रबंधक श्याम प्रकाश सिंह की अगुवाई में विद्यार्थियों ने पौधे रोपे। ठाकुर सत्यनारायण चंद्रप्रताप सिंह पीजी कॉलेज बरियौना शंकरगढ़ में प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पौधे रोपे।



वन महोत्सव अभियान में लिया हिस्सा
सेमरी बाजार स्थित आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने परिसर में जामुन, आंवला, लीची, सागौन व नीम आदि के पौधे रोपे। प्राचार्य डॉ. बीपी पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। पं. राम केदार राम किशोर त्रिपाठी महाविद्यालय रवनिया में प्राचार्य डॉ. इंद्रमणि शुक्ल की अगुवाई में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed