{"_id":"57e41d474f1c1b5e63a82369","slug":"44-dengue-sample-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 44 मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 44 मिले डेंगू पॉजिटिव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना डेंगू पीड़ित पहुंच रहे हैं। हालत ये है कि जिला अस्पताल के पैथालॉजी में जून से लेकर अब तक हुई 650 लोगों की जांच में 44 पॉजिटिव पाए गए हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू की जांच का आंकड़ा अलग है।
डेंगू पीड़ितों में अधिकतर को रेफर कर दिया जाता है। जो आर्थिक रूप से थोड़ा सक्षम हुए वे खुद रेफर कराकर बाहर चले जाते हैं। लगातार डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बुखार पीड़ितों में दहशत है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में डेंगू से पीड़ित तीन मरीज भर्ती है।
धम्मौर के बनकेपुर गांव की रहने वाली अनुरुल निशा (65) दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बुधवार को परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच में अवरुल निशा में डेंगू की पुष्टि हुई। अनुरुल निशा की हालत नाजुक है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बाबूगंज निवासी शिव कुमार पाठक (40) भी डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
शिव कुमार को जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। कादीपुर के हारीपुर निवासी परविंद (24) भी डेंगू से पीड़ित हैं। अब तक जिले में डेंगू से तीन मौतें भी हो चुकी हैं। पैथालॉजी के प्रभारी डॉ. शेषनाथ ने बताया कि जून से लेकर 21 सितंबर तक कुल 650 लोगों की जांच में 44 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।