फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   घर के बाहर खड़े लोगों को कार ने रौंदा

घर के बाहर खड़े लोगों को कार ने रौंदा

Tue, 12 Feb 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े लोगों को कार ने रौंदा
घर के बाहर कार ने रौंदा, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमेठी। बाजार शुकुल क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर के सामने खड़े ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार दो मवेशियों को भी टक्कर मारते हुए पास के तालाब में पलट गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई। एक महिला घायल हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद लोग शांत हुए।

गयासपुर निवासी पवन यादव (19) पुत्र बृजलाल के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे घर के बाहर गांव का सूरज चंद्र (35) और गांव की माता देई (65) खड़ी थीं। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीनों को रौंद दिया। इसके बाद कार दो मवेशियों को टक्कर मारते हुए तालाब में पलट गई। दुर्घटना में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पवन और माता देई को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि कार चालक को गिरफ्तार करने के साथ पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन आर्थिक मदद दे। सूचना पर एसडीएम मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत सहायता देने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद सड़क मार्ग बहाल हुआ। थानाध्यक्ष राजकेसर सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो परिवारों में मचा कोहराम
सूरज के परिवार में पत्नी मनसा देवी और बच्चे विक्रम (12), विशाल (10), अंजनी (9), अंशिका (7), अनामिका (5), आदित्य 11 माह का है। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो भाई राजकुमार (16), अनुज (15) के साथ पवन के पांच बहनें हैं। एक बहन की शादी जून में तय है। पवन की मौत से घरवालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed