{"_id":"5c61bf0ebdec221309520ca7","slug":"41549909774-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने ढाबे से पकड़ा अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाला स्प्रिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने ढाबे से पकड़ा अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाला स्प्रिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने ढाबे पर पकड़ी तीन टैंकर स्प्रिट, छह गिरफ्तार
सुल्तानपुर। जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर प्रयागराज एसटीएफ ने रविवार देर रात स्थानीय पुलिस के साथ हाईवे स्थित ढाबे पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाली तीन टैंकरों में भरी 75 हजार लीटर स्प्रिट, दो लाख 25 हजार रुपये के साथ सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। स्प्रिट की कीमत 37 लाख रुपये बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों को लंभुआ पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।
लंभुआ क्षेत्र के किसान ढाबे पर अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर एसटीएफ प्रयागराज के निरीक्षक केशवचंद्र राम व अतुल सिंह की टीम ने रविवार देर शाम डेरा डाल दिया। देर रात किसान ढाबे पर तीन टैंकर और एक स्कर्पियो आकर रुकी। टैंकर में लदी स्प्रिट को उतारकर ढाबे के अंदर ले जाया जा रहा था। इस दौरान एसटीएफ टीम ने टैंकर और स्कार्पियो के साथ ही ढाबे को घेर लिया। एसटीएफ ने इसकी सूचना लंभुआ पुलिस को दी। कुछ ही देर में लंभुआ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसटीएफ ने टैंकर की जांच की तो उसमें स्प्रिट मिला। टीम ने स्कार्पियो सवार लोगों को घेरकर दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान ढाबा संचालक राम नारायन मिश्र, नितिन मिश्र (पिता-पुत्र) निवासी भदैंया थाना कोतवाली देहात, राजेश जायसवाल निवासी गोराबारिक कोतवाली नगर, भरोस पंडित निवासी ललबोगिया थाना चिरैया कोतवाली जिला मोतिहारी बिहार, टैंकर चालक गिरधारी यादव निवासी केंदुआ थाना बरकहा कोतवाली जिला हजारीबाग झारखंड, और पूर्वा जाटवपुर कोलकाता निवासी हरचंद्र सिंह के रूप में की गई। इस बीच एक टैंकर का चालक दीपू यादव फरार हो गया।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि आरोपियों के पास से दो लाख 25 हजार तीन सौ रुपये नकद, सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीनों टैंकरों में 25-25 हजार लीटर स्प्रिट भरा है। स्प्रिट की कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। जिले के सर्वाधिक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे पर अवैध शराब का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चलता रहा। पुलिस ने ढाबों की तलाशी की भी जरूरत नहीं समझी। यदि एसटीएफ ने ढाबे पर छापा मारकर यह कार्रवाई न की होती तो शायद इसका खुलासा भी न होता।