फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मॉडल स्कूल

मॉडल स्कूल

Mon, 26 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मॉडल स्कूल
तीन राजकीय मॉडल स्कूलों में एक अप्रैल से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले के तीन राजकीय मॉडल स्कूलों में एक अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कक्षा संचालन के लिए विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों से शिक्षकों की तैनाती की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। तीनों मॉडल स्कूलों के संचालन से लगभग 1500 बच्चों को अध्ययन की सुविधा मिलेगी। शुरुआती दौर में कक्षा नौ एवं 11 में प्रवेश लिया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में दो सेक्शन चलेंगे।

जिले में जयसिंहपुर क्षेत्र के अमिलिया सिकरा, दोस्तपुर क्षेत्र के तेंदुआकाजी एवं कूरेभार क्षेत्र के बुआपुर में राजकीय मॉडल स्कूल के भवन बनकर तैयार हुए हैं। मॉडल स्कूलों को प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज के नाम से संचालित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक विद्यालय में अध्यापन के लिए नौ प्रवक्ता, 13 एलटी ग्रेड और एक प्रिंसिपल की नियुक्ति के लिए शासन ने हरी झंडी दी है। नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने में देरी को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को संबद्ध करने की योजना बनाई है। इसके तहत प्रवक्ता, एलटी ग्रेड व लिपिक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बुआपुर में अब्दुल कादिर, अमिलिया सिकरा में लालमणि दुबे व तेंदुआकाजी में सूर्यभान को प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है। जब तक स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तीनों प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालयों की जिम्मेदारी वहन करेंगे। विद्यालयों में कक्षा छह से लेकर 12 तक दो-दो सेक्शन संचालित किए जाएंगे। हालांकि शुरुआती दौर में सिर्फ कक्षा नौ एवं 11 में ही प्रवेश लिया जाएगा। प्रत्येक मॉडल स्कूल में साइंस, आर्ट व कॉमर्स तीनों पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ करोड़ से बनाए गए भवन
जिले के तीनों राजकीय मॉडल स्कूल भवनों के निर्माण में लगभग नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जयसिंहपुर के अमिलिया सिकरा व कूरेभार के बुआपुर के स्कूल भवनों में प्रत्येक में तीन करोड़ दो लाख रुपये खर्च हुए हैं। दो मंजिला बनी इमारत में 40 अध्ययन कक्ष, टॉयलेट, चिकित्सा रूम, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, प्रिंसिपल रूम एवं प्रयोगशाला बनाई गई है। वहीं दोस्तपुर के तेंदुआकाजी में 32 अध्ययन कक्ष बने हैं। इस विद्यालय भवन की लागत दो करोड़ 75 लाख है। तीनों विद्यालय भवनों में उपलब्ध सुविधाओं का जिलाधिकारी द्वारा नामित तकनीकी विशेषज्ञ समिति के माध्यम से परीक्षण रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

शुरू हुईं तैयारियां
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों में कक्षा संचालन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालय भवन की साफ-सफाई एवं फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने इंटर कॉलेजों के समीपस्थ मौजूद जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों से मॉडल इंटर कॉलेजों के बच्चों का प्रवेश दिलाने को कहा है।

दो कॉलेजों में नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
मॉडल स्कूलों के भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। भवन में वायरिंग भी चुकी है। बावजूद इसके अभी तक जयसिंहपुर के अमिलिया सिकरा व दोस्तपुर के तेंदुआकाजी मॉडल स्कूल में विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि मॉडल इंटर कॉलेजों में विद्युत कनेक्शन के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है।



इनसेट
बच्चों को दी जाएगी उत्कृष्ट शिक्षा : डीआईओएस
फोटो संख्या-43
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मॉडल स्कूलों में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेजों से योग्य शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। नवीन शिक्षण सत्र से तीनों विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया शासन के निर्देश के मुताबिक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed