फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एकतरफा प्रेम में युवक ने काटा हंगामा

एकतरफा प्रेम में युवक ने काटा हंगामा

Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में युवक ने काटा हंगामा
वीरू बनने के चक्कर में लॉकअप पहुंचा युवक
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में पेड़ पर चढ़ दी खुदकुशी की धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। युवती से एकतरफा प्यार में एक युवक ने शनिवार को हद कर दी। वह फिल्म शोले के वीरू के अंदाज में पेड़ पर चढ़कर युवती का नाम लेकर बुलाने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को पेड़ से नीचे उतारा। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का युवक गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। युवक ने कई बार युवती से प्रेम का का इजहार भी किया, लेकिन उसने झिड़क दिया। शनिवार को युवक गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ पर चढ़कर युवती का नाम लेकर चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसने कूदकर जान देने की बात कही। युवक की बात सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और उसे लॉकअप में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed