फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   41 bighas of wheat crop destroyed due to fire

Sultanpur News: गेहूं के खेत में लगी आग, 41 बीघा फसल राख

Thu, 06 Apr 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
41 bighas of wheat crop destroyed due to fire
वलीपुर गांव के खेत में लगी आग व काबू पाते ग्रामीण।   -संवाद।
बल्दीराय/ वलीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के वलीपुर के अशरखपुर गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई। कई किसानों की करीब 41 बीघा फसल राख हो गई।
विज्ञापन





अशरखपुर (मोहम्मदपुर काजी) गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से गेहूं की फसल जलने लगी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग के विकराल रूप को देख आसपास के घरों को आनन-फानन खाली कराया गया। इसकी चपेट में आने से कई बीघे फसल राख हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से किसान विजय कुमार, राकेश, गया प्रसाद, अब्दुल रफीक, अब्दुल जब्बार, करम जीत, परवेज, रामरती, मोहम्मद अंसार, अयूब, रमेश चन्द्र, श्याम कला, राम अंजोर, शोभनाथ, रामचंद्र, राम तीरथ व राम किशोर की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए लेखपाल सुखराज यादव, राधेश्याम कनौजिया, सुरेंद्र प्रताप, कमलेश यादव, देवनारायण मिश्रा व राजस्व निरीक्षक कुंवर बहादुर यादव की टीम को मौके पर भेजा गया है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट मंडी परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed