फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   365 applications received for firecracker license

Sultanpur News: पटाखों के लाइसेंस के लिए आए 365 आवेदन

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
365 applications received for firecracker license
सुल्तानपुर। दीपावली पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी आतिशबाजी के सामान मिल सकेंगे। त्योहार को देखते हुए प्रशासन की मांग पर जिले में पटाखों के लाइसेंस के लिए 365 आवेदन आए हैं। प्रशासन जांच करवाने के बाद पात्र आवेदकों को अस्थायी लाइसेंस देगा।
विज्ञापन



पटाखा, फुलझड़ी छुड़ाकर लोगों को खुशियां मनाने की सुविधा देने के लिए प्रशासन की ओर से पटाखों का अस्थायी लाइसेंस देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्रशासन की मांग पर जिले भर से 365 लोगों ने आवेदन किया है। थाना क्षेत्रवार आए आवेदन पर पात्रों को तीन दिन की बिक्री का अस्थायी लाइसेंस देने के लिए प्रशासन ने संबंधित थाना, तहसील व अग्निशमन विभाग को जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आठ नवंबर से पटाखा बेचने के अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट अनुकूल होने पर ही अस्थायी लाइसेंस मिलेंगे। ये लोग 10 से 12 नवंबर तक चिह्नित स्थल पर पटाखों की दुकानें लगा सकेंगे। दुकानें आबादी से बाहर ही लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली नगर में 48, कोतवाली देहात में 39, कुड़वार में 13, गोसाईगंज में 30, कूरेभार में 22, लंभुआ में 17, धम्मौर में आठ, बल्दीराय में 14, हलियापुर में तीन, जयसिंहपुर में 27, मोतिगरपुर में 19, दोस्तपुर में 19, कादीपुर में 48, अखंडनगर में दो, करौंदीकलां में दो, चांदा में 26, बंधुआकलां में 12, धनपतगंज में 10 व शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पांच आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed