फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लेन-देन को लेकर घरातियों-बारातियों में हुई अनबन

लेन-देन को लेकर घरातियों-बारातियों में हुई अनबन

Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लेन-देन को लेकर घरातियों-बारातियों में हुई अनबन
सामान छोड़ दुल्हन लेकर भागे बराती
विज्ञापन


अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में लेन-देन को लेकर खिचड़ी के समय घरातियों-बारातियों में अनबन हो गई। विवाद के बीच दुल्हन की विदाई कराने के बाद सामान छोड़ बराती भाग खड़े हुए।

सूचना पर पहुंची पुलिस वर वधू पक्ष के मध्यस्थ को पकड़कर थाने लाई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा और दूल्हे का पिता रास्ते से लौटकर थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने सुलह समझौता कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी की शादी पड़ोसी जनपद के गांव से तय थी। बृहस्पतिवार देर शाम परंपरा के अनुसार बारात आई। रात तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दूल्हे के खिचड़ी खाने के समय लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष बाइक दे रहे थे लेकिन वर पक्ष का कहना था कि दूसरी कंपनी की बाइक देने की बात हुई थी।

इसी पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखते हुए विवाद करने लगे। दोनों पक्षों के बुजुर्गों की समझाने बुझाने के बाद वर पक्ष ने दुल्हन की विदाई कराई। उसके बाद दूल्हे का पिता सहित सभी बाराती पूरा सामान लड़की पक्ष के दरवाजे पर छोड़ भाग खड़े हुए।

दूल्हे पक्ष की नाराजगी और लड़की की विदाई को लेकर परेशान लड़की पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पाकर कोतवाली से एसआई रविशंकर तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वर-वधू पक्ष के मध्यस्थ को पकड़कर थाने लाए और लड़की पक्ष भी थाने पहुंचा।

पुलिस ने मोबाइल के जरिए दूल्हे और दूल्हे के पिता से बात की। अपने घर जा रहा दूल्हा रास्ते से ही अपने पिता के साथ सीधा अमेठी कोतवाली पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह और एसआई के प्रयास से वर और वधू पक्ष राजी हुए।


आपसी सुलह समझौता के बाद दोनों पक्ष घर गए। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है। दोनों पक्ष राजी खुशी घर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed