{"_id":"5bdde6fcbdec22696c1d2036","slug":"31541269244-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए ने नष्ट कराया फफूंद लगा 20 किलोग्राम खोवा
सुल्तानपुर। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम सक्रिय हुई है। टीम ने शनिवार को शहर के कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एक डेरी में स्टोर कर रखा गया 20 किलोग्राम फफूंद लगा खोवा को टीम ने नष्ट करा दिया। कई अन्य स्थानों पर छापा मारकर तेल, मिठाई व दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में एक दूध की डेरी पर छापा मारा। छापे के दौरान फ्रिज में स्टोर कर रखा गया 20 किलोग्राम खोवा बरामद हुआ। खोवा में फफूंद लगी थी। टीम ने खोवा को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
इसके बाद टीम ने रोडवेज के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में छापा मारकर मिठाई का नमूना जांच के लिए लिया। एक अन्य दुकान से सरसों के तेल का नमूना भी लिया गया। इसके बाद जांच टीम राहुल चौराहे के पास पहुंची, जहां से नारियल का बुरादा लिया। तीनों नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि छापेमारी टीम में कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।