फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो दुकान जलकर खाक

दो दुकान जलकर खाक

Sun, 25 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो दुकान जलकर खाक
भट्ठी की चिन्गारी से दो रेस्टोरेंट जलकर राख
विज्ञापन

सुल्तानपुर। महमूदपुर बरदहिया गांव के पास रविवार को भट्ठी से उठी चिन्गारी से दो रेस्टोरेंट जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से एक ग्राहक की बाइक भी जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जयसिंहपुर क्षेत्र के भोजई का पुरवा निवासी रमापति वर्मा और उमाशंकर वर्मा का महमूदपुर बरदहिया गांव के पास हाई-वे के किनारे अलग-अलग रेस्टोरेंट है। रविवार दोपहर एक बजे रमापति के रेस्टोरेंट पर बैठे उनके बेटे अजीत व मंजय भट्ठी गर्म करने के लिए उसमें बुरादा भरकर पंखा करने लगे। इसी बीच भट्ठी से उठी चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक व बच्चे बाहर भागे। देखते ही देखते पड़ोस में स्थित उमाशंकर का रेस्टोरेंट भी लपटों की चपेट में आ गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक दोनों रेस्टोरेंट के साथ ही वहां मौजूद ग्राहक अनिल दुबे निवासी अमदेवा की बाइक भी जल गई। रमापति और उमाशंकर की मानें तो अग्निकांड से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed