{"_id":"596e3c0c4f1c1bd85b8b45dd","slug":"31500396556-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी फ्लॉप
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीका रहा अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी
क्रासर-
ब्लॉक परिसर में खालीं रहीं कुर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-28,29
अमेठी। शासन के निर्देश पर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉकवार अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। सोमवार को स्थानीय विधायक गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, जिलाधिकारी योगेश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दूबे ने संयुक्त रुप से स्थानीय ब्लॉक परिसर में आयोजित अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन मंगलवार को प्रदर्शनी में अव्यवस्थाओं का माहौल दिखा। मेले में लगी सभी कुर्सियां खाली रहीं, जो लोग वहां पहुंचे उन्हें भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा। मेले में मृदा परीक्षण, समाज कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण के लगे स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगा मंच व मेले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन परिचय के लिए लगी फोटो प्रदर्शनी को देखने वाला नहीं था। उद्घाटन के दिन प्रधान और रोजगार सेवकों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी लेकिन दूसरे दिन प्रचार-प्रचार नहीं होने से मेला फीका रहा।