फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अदालत

अदालत

Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अदालत
फर्जी दस्तावेजों पर पाई
विज्ञापन

नौकरी, दर्ज होगा मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। धोखाधड़ी कर फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी हथियाना आरोपी को महंगा पड़ गया है। एसीजेएम तृतीय पूनम निगम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना करने का आदेश पुलिस को दिया है। मामला बल्दीराय थाने के सोरांव गांव से जुड़ा है। गांव निवासी छोटेलाल ने गांव के ही मिहीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। मिहीलाल ने धोखाधड़ी करके प्राइमरी पाठशाला दक्खिनगांव से प्रधान अध्यापक संतराम मिश्र के हस्ताक्षर से 16 अगस्त 1987 को प्रस्थान प्रमाण पत्र तैयार कराया था। इसमें उसकी जन्म तिथि दो नवंबर 1958 दर्ज की गई है जबकि प्रधानाध्यापक संतराम मिश्र 30 जून 1986 को ही सेवानिवृत्त हो गए थे। आरोप है कि फर्जी व कूटरचित अभिलेख के सहारे मिहीलाल ने नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद में स्वीपर की नौकरी हथिया ली थी। वादी छोटेलाल के अधिवक्ता रिजवान अहमद ने बताया कि एसीजेएम तृतीय पूनम निगम ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी मिहीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विवेचना करने का आदेश एसओ बल्दीराय को दिया है।


आबकारी टीम ने बरामद की 100 लीटर शराब
सुल्तानपुर। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी करके अवैध शराब के अड्डों को नष्ट कराया। आबकारी इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र मिश्र की अगुवाई में गई टीम ने गोसाईगंज थाने के मौहाड़ा, बसौढ़ी गांव में छापा मारकर 60 लीटर शराब व तीन क्विंटल लहन बरामद किया। अवैध शराब बनाने के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर संतोष सिंह की अगुवाई में टीम ने कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव, जलालपुर और चांदा थाने के तमरसेपुर गांव में छापा मारकर 40 लीटर शराब व दो क्विंटल लहन बरामद किया है। शराब बनाने के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed