फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रिक्त पंचायत पदों की अधिसूचना जारी

रिक्त पंचायत पदों की अधिसूचना जारी

Thu, 15 Jun 2017 04:15 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
रिक्त पंचायत पदों की अधिसूचना जारी
रिक्त पंचायत पदों की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

एक जुलाई को चुनाव, तीन को होगी गणना
चुनाव के लिए नामित हुए आरओ व एआरओ
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले में रिक्त पड़ी पंचायत पदों के लिए आयोग के आदेश पर बुधवार को डीएम ने अधिसूचना जारी की है। जारी समय सारिणी के अनुसार रिक्त एक ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी व 24 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20 जून को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। एक जुलाई को मतदान व तीन जुलाई को मतगणना होगी। मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं हो सके, इसके लिए डीएम ने आरओ व एआरओ नामित करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम की ओर से जारी आदेश में चुनाव में गड़बड़ी होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में रिक्त गौरीगंज ब्लॉक के अन्नीबैजल ग्राम प्रधान पद के साथ ही बाजार शुकुल ब्लॉक के महमूदपुरकलां वार्ड संख्या 11-15 व बदलगढ़ के वार्ड संख्या 0-02, तिलोई ब्लॉक के भदमर की वार्ड संख्या 1-10 तथा बघौना के 1-11 व पूरे मनी मनोहर आंशिक के वार्ड संख्या 1-07 बीडीसी सदस्य तथा 24 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव की घोषणा की है। डीएम की ओर से जारी अधिसूचना में 20 जून को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे वहीं 22 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नामांकन पत्रों की वापसी व प्रतीक आवंटन, एक जुलाई को मतदान तथा तीन जुलाई को मतों की गणना होगी। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम ने अधिसूचना के साथ ही आरओ व एआरओ की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed