फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30,000 families in the city will receive water from four new tube wells

Sultanpur News: चार नए नलकूपों से शहर के 30 हजार परिवारों को मिलेगा पानी

Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
30,000 families in the city will receive water from four new tube wells
सुल्तानपुर। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की ओर से चार नए नलकूपों कानिर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इन नलकूपों के संचालन पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे लगभग 30 हजार परिवारों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने घरहा खुर्द, निरालानगर, पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर और नगर पालिका परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास 20 हॉर्स पावर के चार नलकूपों की बोरिंग कराई है। वर्तमान में शहर के शास्त्रीनगर, विवेकनगर, विनोबापुरी, सीताकुंड, पयागीपुर, नरायनपुर, करौंदिया, पुरानी बाजार, घासीगंज, दरियापुर, शाहगंज, गभड़िया सहित 25 वार्डों में पांच से 10 हॉर्स पावर के 27 नलकूप संचालित हैं।
विज्ञापन

चार नए नलकूपों के जुड़ने से कुल नलकूपों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि नलकूपों के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू है। नगर पालिका परिसर स्थित नलकूप का भवन बनाया जा रहा है, इसके बाद अन्य स्थानों पर भी तेजी से काम कराया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि शहरवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed