फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30 buses will run from Amethi depot for Magh Mela

माघ मेला स्नान की विशेष तिथियों पर चलेंगी डिपो की 30 बसें-

Fri, 10 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
30 buses will run from Amethi depot for Magh Mela
अमेठी। माघ मेले में श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए अमेठी डिपो की 30 बसें लगाई गई हैं। पहले दिन पौष पूर्णिमा पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक डिपो से बसें निकाली गईं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रयागराज में शुरू हुए माघ मेला को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में अमेठी डिपो से माघ मेले की विशेष तिथियों पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर 30 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इसमें डिपो की दस बसें अमेठी, 15 बसें सुल्तानपुर और पांच बसें कादीपुर से यात्रियों को विशेष तिथियों पर स्नान करने के लिए लगाई गई है। पहले दिन पौष पूर्णिमा को यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेेठी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि उन्हें मेलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या मंडल की बसें उन्ही की देखरेख में चलेंगी। डिपो की 30 बसें विशेष तिथियों पर लगाई गई हैं। इसके साथ ही प्रयागराज के लिए संचालित दैनिक बसों के अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस ों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

लखनऊ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जो 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में काफी संख्या में प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लोगों की सुविधा के मद्देनजर परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। शासनादेश के क्रम में अमेठी डिपो की नई पांच कुंभ शटल बसों को शुक्रवार को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed