{"_id":"64836d297826dfab5009d748","slug":"29-lakh-will-be-recovered-from-the-accused-of-embezzlement-sultanpur-news-c-13-1-281132-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से होगी 29 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से होगी 29 लाख की वसूली
Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विकास खंड धनपतगंज की रामापुर ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने वाले पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव से करीब 29 लाख रुपये की वसूली होगी। कारण बताओ नोटिस का सही जवाब न मिलने पर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने वसूली की आरसी जारी कर दी है। पंचायत सचिव के वेतन से वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रामापुर ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की कराई गई जांच में 28.74 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। अधिकारियों के मुताबिक शौचालयों का निर्माण पूरा कराए बिना ही तत्कालीन प्रधान अरविंद कुमार व तत्कालीन पंचायत सचिव राधेश्याम कुशवाहा ने पैसा निकाल लिया था। जांच में दोनों आरोपी पाए गए हैं। इस पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पंचायतराज विभाग ने तत्कालीन प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि दोनों का जवाब सही नहीं पाया गया। जवाब सही न मिलने पर डीएम जसजीत कौर के आदेश पर डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह व तत्कालीन पंचायत सचिव राधेश्याम कुशवाहा पर सरकारी धनराशि की बराबर की जिम्मेदारी तय करते हुए वसूूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि तत्कालीन पंचायत सचिव राधेश्याम कुशवाहा के वेतन से 14 लाख 37 हजार 300 रुपये की वसूली की जाएगी। तत्कालीन प्रधान अरविंद कुमार सिंह से 14,37,300 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। वसूली के लिए आरसी एडीएम वित्त को भेजी गई है।