फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   279 students brought from Prayagraj by buses

प्रयागराज से बसों से लाए गए 279 छात्र 17-04-58

Wed, 29 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
279 students brought from Prayagraj by buses
सुल्तानपुर। प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहे 279 छात्र शासन के निर्देश पर बसों से लाए गए हैं। अभी और छात्रों केे आने का क्रम जारी है। जिले में पहुंचे छात्रों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उन्हें घरों को भेज दिया गया है। घर में ही उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें घर पहुंचाने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश पर मंगलवार से जिले के छात्र-छात्राओं का प्रयागराज से आने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात रोडवेज बसों से जिले के विभिन्न जगहों के 214 छात्र-छात्राएं महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने पहुंचे। विद्यालय में मेडिकल चेकअप के बाद छात्रों को बसों से उनके घर भेज दिया गया। छात्रों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद बसों से 65 छात्र पहुंचे। विद्यालय में उनका मेडिकल चेकअप टीम की ओर से कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि अभी और बसों का प्रयागराज से पहुंचने की संभावना है। मेडिकल चेकअप के बाद छात्रों को घर भेजा जा रहा है। मेडिकल चेकअप में सभी छात्रों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed