फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2572 villagers taken dose of covid vaccine

गांवों में 2572 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Tue, 08 Jun 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
2572 villagers taken dose of covid vaccine
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे चरण के कोरोना टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 2572 को वैक्सीन लगाई गई। चार केंद्रों पर 100 से अधिक तो दो केंद्रों पर सिर्फ सात का वैक्सीनेशन हो सका। अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार को 14 विकास खंडों की 53 ग्राम पंचायतों में शाम तक चले टीकाकरण में 2572 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुए टीकाकरण में कुछ सुस्ती रही। दो घंटे बाद करीब 12 बजे पहली रिपोर्ट मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने पंचायत सचिवों को वैक्सीनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ के निर्देश पर नामित कर्मचारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों को केंद्र पर ले जाना शुरू किया। शाम को टीकाकरण समाप्ति तक लक्ष्य के सापेक्ष 2572 का वैक्सीनेशन हो सका।
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि अधिकारियों ने कई केंद्रों का जायजा लिया। दिन भर चले टीकाकरण अभियान में जिले की चार ग्राम पंचायतों ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया।

इसमें बल्दीराय की भवानीगढ़ व दक्खिनगांव, कूरेेेेभार की बेलगरा व मोतिगरपुर की मैनेपारा ग्राम पंचायत शामिल है। धनपतगंज के फतेपुर व करौंदीकलां के बहाउद्दीनपुर में सिर्फ सात-सात का ही टीकाकरण हो सका।
कम वैक्सीनेशन कराने वाले पंचायत सचिवों को डीपीआरओ ने फटकार लगाई है, जबकि 100 से अधिक वैक्सीनेशन कराने वालों को डीएम से प्रशस्ति दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed