फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 thousand people faced electricity crisis overnight

Sultanpur News: 25 हजार लोगों ने रातभर झेला बिजली संकट

Wed, 07 Aug 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
25 thousand people faced electricity crisis overnight
सुल्तानपुर। उमसभरी गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। रेलवे लाइन की अंडरग्राउंड केबल जलने से सोमवार की रात पुलिस लाइंस फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न मिलने से रातभर शहर की करीब 25 हजार आबादी परेशान रही। अधिकांश लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। इसके अलावा गभड़िया फीडर का केबल जलने से एक मोहल्ले की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



उसम शुरु होते ही शहर के फीडर ओवरलोड होने लगे हैं। डाकखाना उपकेंद्र का फीडर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे ओवरलोड हो गया, जिसके चलते हाईटेंशन लाइन की अंडरग्राउंड केबल बढ़ैयावीर के पास जल गई। रात में छानबीन के बाद विद्युत कर्मियों ने नई केबल डालने से हाथ खड़े कर दिए। समस्या को देखते हुए मंगलवार सुबह कार्य शुरु कराया गया। इसके बाद करीब आठ बजे पुलिस लाइंस फीडर की आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब साढ़े 11 घंटे फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 25 हजार आबादी रातभर उमस से परेशान रही। इसके साथ ही ओवरलोडिंग से डाकखाना उपकेंद्र का राजकीय फीडर रात में ट्रिप करता रहा।
विज्ञापन



वहीं, मंगलवार की सुबह टीपीनगर के गभड़िया उपकेंद्र की महुअरिया के पास केबल जल गई। इसकी वजह से मोहल्ले की करीब दो हजार आबादी की बिजली गुल रही। हालांकि, करीब डेढ़ घंटे बाद नई केबल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। डाकखाना उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि ओवरलोडिंग से समस्या आ रही है। इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed