{"_id":"5fa43a218ebc3e9be418d7af","slug":"24-corona-positive-patients-found-in-two-days-sultanpur-news-lko548801191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में मिले 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में मिले 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दो दिन में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को होम आइसोलेट करते हुए शेष को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों दिन की रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम को जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि तीन नवंबर को आई लैब रिपोर्ट में तीन व पोर्टल पर विभिन्न जगहों से जिले के तीन मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में पांच व ट्रूनेट जांच में एक मरीज में संक्रमित मिला है।
चार नवंबर को आई लैब रिपोर्ट में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पोर्टल पर एक मरीज अंकित किया गया है। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शेष को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। अभी तक संक्रमण की चपेट में आने से 65 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि दो दिन में 35 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।