फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   23 basic schools will be equipped with facilities

Sultanpur News: सुविधाओं से युक्त होंगे 23 परिषदीय विद्यालय

Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
23 basic schools will be equipped with facilities
सुल्तानपुर। शहर के 23 परिषदीय विद्यालयों को सभी सुविधाओं से युक्त कराया जाएगा। विद्यालय में बच्चों से जुड़ी पानी, शौचालय समेत अन्य 19 बिंदुओं पर काम कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने के बाद शहरी क्षेत्र के स्कूलों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का शासन ने निर्देश दिया है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के 23 स्कूल चिह्नित किए गए थे। विद्यालयों के चिह्नांकन के बाद प्रशासन के निर्देश पर कायाकल्प के लिए विनियमित क्षेत्र के विकास शुल्क से एक करोड़ 75 लाख रुपने मंजूर हुए।
विज्ञापन



विनियमित क्षेत्र ने स्वीकृत धनराशि की तुलना में कार्यदायी संस्था को 82 लाख रुपये आवंटित कर दिए। इस बीच नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की वजह से विद्यालयों के कायाकल्प का काम रुका रहा। आचार संहिता समाप्त होते ही कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्कूलों के कायाकल्प का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि स्कूलों में बच्चों व अध्यापन से जुड़ीं सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालयों की मरम्मत, टाइल्स, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रंगाई-पुताई समेत अन्य काम कराए जाएंगे। पहली किस्त का काम पूरा होने के बाद दूसरी किस्त की राशि आवंटित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed