फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   23 bags illegal liquor recovered from home liquor store

देशी शराब की दुकान से बरामद हुई 23 पेटी अवैध शराब

Sat, 13 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
23 bags illegal liquor recovered from home liquor store
गौरीगंज। जिला आबकारी अधिकारी के औचक निरीक्षण में बृहस्पतिवार शाम देसी शराब की एक दुकान में 23 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

बरामदगी के बाद विक्रेता को हिरासत में लेकर पीपरपुर थाने पहुंची टीम ने विक्रेता के अलावा अनुज्ञापी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीएम ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए अनुज्ञापी से जवाब तलब किया है।
जिले के नवागत जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार ने बृहस्पतिवार शाम पीपरपुर थाने के हारीपुर गांव स्थित देसी शराब की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर 23 पेटी अवैध शराब रखी मिली।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी होने के बाद टीम विक्रेता हृदयराम को हिरासत में लेकर पीपरपुर थाने पहुंची। थाने पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी ने विक्रेता हृदयराम निवासी हारीपुर थाना पीपरपुर के अलावा अनुज्ञापी हरिशंकर सिंह निवासी गैरिकपुर थाना पीपरपुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए अनुज्ञापी से जवाब तलब किया है।
जिला आबकारी अधिकारी की छापामारी व रिपोर्ट पर डीएम द्वारा की गई कार्रवाई से शराब दुकानदारों में हड़कंप मचा है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि छापामारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
जिस भी दुकान पर अवैध शराब या ओवर रेटिंग मिलेगी उन दुकानों के अनुज्ञापी व विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed