{"_id":"5967a8454f1c1b1c438b4591","slug":"21499965509-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ लीटर कच्ची शराब और साढ़े तीन क्विंटल लहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ लीटर कच्ची शराब और साढ़े तीन क्विंटल लहन बरामद
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ लीटर कच्ची शराब और
तीन क्विंटल लहन बरामद
क्रासर
पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमेठी। शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की अगुवाई में आबकारी व पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के कई गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौ लीटर कच्ची शराब जब्त करने के साथ ही साढ़े तीन क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। साथ ही पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।
पिछले दिनों आजमगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर विशेष आबकारी प्रवर्तन अभियान के तहत डीएम की ओर से गठित आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम जगह-जगह छोपमारी कर रही है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक ओपी मिश्रा, संग्रामपुर प्रभारी इंचार्ज उपनिरीक्षक माधवराज द्विवेदी की टीम ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव सरैयाकनू, डेवड़सा, राजापुर, पासी का पुरवा में 18 स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सौ लीटर कच्ची शराब व साढ़े तीन क्विंटल लहन बरामद हुआ। टीम ने कच्ची शराब को जब्त करते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया।