फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2142 students left UP board exam

Sultanpur News: 2142 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा

Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
2142 students left UP board exam
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 122 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 58,475 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2142 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा के दौरान चार सचल दस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस व एडीआईओएस ने विभिन्न तहसीलों के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की विज्ञान व इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र और पाली एवं दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक हाईस्कूल की कृषि व इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन


हाईस्कूल के विज्ञान विषय के 40,784 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1568 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के लेखाशास्त्र व पाली के 537 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के 606 विद्यार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी जबकि 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंटरमीडिएट के 16,548 विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा दी, 527 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 80,497 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 43,264 एवं इंटरमीडिएट के 37,233 विद्यार्थी शामिल हैं।



परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने बृहस्पतिवार को पांच परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट काॅलेज उतुरी, प्रतापगंज इंटर कॉलेज भादा, हनुमंत इंटर कॉलेज धम्मौर, सरस्वती इंटर कॉलेज मनियारपुर व जीआईसी महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। वहीं डीआईओएस रविशंकर ने सदर तहसील के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जीआईसी में बने कंट्रोल रूम पहुंचकर माॅनीटरिंग सेल से परीक्षा की जानकारी भी ली।


चार सचल दस्ते करते रहे निगरानी
सभी परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए चार सचल दस्ते तैनात रहे। दोनों पालियों में पांचों तहसीलों के कई परीक्षा केंद्रों का चार सचल दस्तों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल की शिकायत नहीं मिली।



आज भी होगी बोर्ड परीक्षा
डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा शुचिता ढंग से हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का मामला नहीं मिला। कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा की मॉनीटरिंग की गई। शुक्रवार को भी यूपी बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed