{"_id":"60b26b908ebc3e6dc26f9477","slug":"2106-people-vaccinated-in-42-village-panchayats-sultanpur-news-lko5800393146","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 पंचायतों में 2106 लोगों को लगाई गई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 पंचायतों में 2106 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान के पहले दिन चिह्नित 42 गांवों में तीन बजे तक 2106 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन तीन बजे तक लक्ष्य के करीब दो तिहाई लोगों का वैक्सीनेशन होने से प्रशासन को टीकाकरण की सफलता की आस जगी है।
वैक्सीनेशन में तेजी लाने व लोगों को जागरूक करने के लिए डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया। हालांकि पहले दिन कुछ गांवों में दोपहर तक सुस्ती रही। दोपहर बाद टीकाकरण शुरू हो सका।
शासन के निर्देश पर शनिवार को जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 विकास खंडों के 42 गांवों को चिह्नित करते हुए सुबह से वैक्सीनेशन शुरू कराया। शुरुआती दौर में मोतिगरपुर के डड़वाकलां, पीपीकमैचा के बनभोकार, लंभुआ के भिटौरा व करौंदीकलां के समुदा गांव में दोपहर 12 बजे तक वैक्सीनेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने नामित कर्मचारियों पर शिकंजा कसते हुए ग्रामीणों को केंद्र पर लाने का निर्देश दिया। इसके बाद वैक्सीनेशन शुरू हो सका। हालांकि इसके बाद भी कुछ केंद्रों पर सुस्ती रही। शाम तीन बजे तक पहले दिन 14 विकास खंडों के 42 ग्राम पंचायतों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 3400 लक्ष्य के सापेक्ष करीब दो तिहाई वैक्सीनेशन हो गया।
शाम तक वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहा। पहले दिन के वैक्सीनेशन कार्य का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स, डीपीआरओ आरके भारती ने जायजा लिया। जयसिंहपुर के सबई गांव के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर डीएम ने वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
उन्होंने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह व कर्मचारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। डीएम के पहुंचने के बाद प्रधान व कर्मचारियों के प्रयास से केंद्र पर वैक्सीनेशन में तेजी आ गई।
डीएम ने अच्छा टीकाकरण होने पर जयसिंहपुर विकास खंड को कोरोना वैक्सीन एंबेसडर बनाने व सबई ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देने का आदेश दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीनेशन का प्रभार पाए सीडीओ शाम तक डीपीआरओ व ब्लॉकों से वैक्सीनेशन के प्रगति की जानकारी लेते रहे। पहले दिन तीन बजे तक 2106 लोगों के टीकाकरण से अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में आगे के टीकाकरण में अच्छे नतीजे मिलने की आस जगी है।
आज इन 42 गांवों में होगा टीकाकरण
रविवार को भी प्रशासन ने कोरोना टीकाकरण के लिए 14 विकास खंडों 42 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि रविवार को ब्लॉक भदैंया के बेलामोहन, पतीपुर व महेसुआ, कूरेभार के लखैचा, कोहड़ा व सैदखानपुर, बल्दीराय के डेहरियावां, फत्तेपुर व हलियापुर, धनपतगंज के धनजई, अमउजासरपुर व महमूदपुर, कादीपुर के खतीवपुर व जलालपुर, करौंदीकलां के बांगरखुर्द, कटघर पूरे चौहान व नरायनपुर नागनाथपुर, मोतिगरपुर के खैरहा, मलवा व डींगुरपुर बनकेगांव, दोस्तपुर के कुम्हींडड़िया, भीलमपुर व बढ़ौली, जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत, अलहदादपुर व दौलतपुर में टीकाकरण कराया जाएगा।
इसी तरह दूबेपुर के अहिमाने, बहलोलपुर व गोड़वा, कुड़वार के परसीपुर, भगवानपुर व नरही, पीपीकमैचा के खानपुर, सेमरीकलां व घमहा, लंभुआ के गरवां, गोथुआजागीपुर व पियारेपुर, अखंडनगर विकास खंड के टिकरी, बनबहा सिरखिनपुर, बनगवांडीह व कुम्हीं में रविवार की सुबह से कोरोना टीकाकरण शुरू होगा। डीपीआरओ ने बताया कि टीकाकरण के लिए शनिवार को इन ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।