{"_id":"688e6e90e4c1da983501bc22","slug":"20th-installment-of-pm-kisan-samman-nidhi-reaches-farmers-accounts-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-138208-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसानों को खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसानों को खाते में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त
विज्ञापन
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में किसान को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करत
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र और 80 ग्राम पंचायतों में किसानों ने वाराणसी में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। जिले के 4,35,045 किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक विनोद सिंह के प्रतिनिधि अमित सिंह शामिल हुए। सुबह 10 बजे वाराणसी से प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण को अधिकारियों के साथ 350 किसानों ने भी देखा और सुना। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत पांडेय ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने किस्त पाने वाले किसान राम नारायण उपाध्याय, डॉ. राधारमण सिंह, सीताराम वर्मा, राम कलप वर्मा व अन्य किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छेदीलाल, जबीउल्ला, इदरीश और सुरेश कनौजिया को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बकरी और सूकर पालन करने वाले किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
17,532 किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि
उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि 4,35,045 किसानों ने ई केवाईसी कराई थी, जिन्हें सम्मान निधि का लाभ मिला है। 17,532 किसानों का ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से उन्हें लाभ नहीं मिला। इसमें से 13,203 किसानों का डाटा संदिग्ध मिलने पर निधि रोकी गई है।