{"_id":"5ce193d7bdec22074857eedd","slug":"201558287319-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने लगाई फांसी
सुल्तानपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पर पत्नी व बच्चों के साथ पूरे परिवार को पालने की जिम्मेदारी थी।
मजदूरी करके परिवार का पालन करने में वह असमर्थ बताया जा रहा था। पुलिस भी अपनी जांच आर्थिक तंगी की वजह मान रही है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टैनी गांव निवासी संजय शर्मा (39) पुत्र हरिनाथ शर्मा के परिवार में पत्नी पूनम, बेटा कनाल (15), करन (10) के साथ ही दिव्यांग भाई रामरूप और भाई के तीन बच्चे, भाभी और मां हैं।
पूरे परिवार को पालने के लिए संजय के कंधों पर बहुत जिम्मेदारी थी। घर में कच्चा मकान के साथ ही मात्र 30 बिस्वा जमीन है। शनिवार को संजय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रविवार की सुबह परिवारीजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि संजय शर्मा मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी से उसने आत्महत्या की है। पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि पूर्व में भी उसने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। मौजूदा समय में वह आर्थिक तंगी की वजह से मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था।