{"_id":"5c3242d3bdec2256986d2e67","slug":"201546797779-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच गिरे ओले, ठंड ने कंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच गिरे ओले, ठंड ने कंपाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मौसम के बदले मिजाज से रविवार शाम जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे ठंड और बढ़ गई। करीब पांच मिनट तक ओला पड़ने से कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बारिश से फसलों को फायदा भी हुआ है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में बादल छाए रहने एवं ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
तेज हवा के बीच रविवार शाम को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवा के साथ करीब पांच मिनट तक बारिश के साथ सेमरी, बिरसिंहपुर, बरौंसा, दोस्तपुर, गोसैसिंहपुर, बगियागांव, अखंडनगर, करौंदीकलां, कादीपुर समेत पूर्वी क्षेत्र में ओले पड़े। अन्य क्षेत्रों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। हवाओं के बीच बारिश व ओले पड़ने से किसानों की कुछ फसलों को नुकसान हुआ। मटर, आलू, मसूर, अरहर को कुछ नुकसान पहुंचा है।
हालांकि बारिश से फसलों को फायदा भी हुआ है। इसमें असिंचित क्षेत्रों में बोई फसलों को काफी फायदा हुआ है। ओला पड़ने व बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। दिन में तेज गति से चल रही दक्षिणी व पुरवा ने लोगों को कंपा दिया। हालांकि शनिवार रात का तापमान मौसम सामान्य रहने से कुछ बढ़ा। रविवार को ओला पड़ने व बारिश से मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने का अनुमान लगाया है। नरेेंद्र देव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस व रविवार दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।