फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   200 bags of DAP finished in one hour, farmers returned

Sultanpur News: एक घंटे में खत्म हुई 200 बोरी डीएपी, लौटे किसान

Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
200 bags of DAP finished in one hour, farmers returned
सुल्तानपुर। रबी सीजन में किसान डीएपी खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। एक समिति में आठ से नौ ग्राम पंचायत आती है। मंगलवार को बी-पैक्स अमरुपुर में जब 200 बोरी डीएपी वितरण के लिए गोदाम खुली तो किसानों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए समिति के सचिव के होश उड़ गए। उन्होंने एक-एक बोरी डीएपी का एक घंटे में वितरण करके किसी तरह भीड़ पर काबू पाया। इस दौरान कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। अधिकांश किसानों को बिना डीएपी के लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन


किसानों को नहीं मिली डीएपी
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बलदीराय क्षेत्र के नेवादा साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों को वापस जाना पड़ रहा है। किसानों की सरसों, चना, आलू, मटर, गन्ना आदि की बोआई के लिए इस समय डीएपी उर्वरक की सख्त जरूरत है। विंदेश्वरीगंज बाजार में स्थित साधन सहकारी समिति नेवादा पर दो दिन से किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति के सचिव ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि मशीन गड़बड़ हो जाने से किसानों को डीएपी का वितरण नहीं हो पा रहा है। मशीन बनने पर किसानों को डीएपी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed