{"_id":"60eb224a8ebc3ed66739e80a","slug":"20-found-corona-positive-sultanpur-news-lko586480679","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, कई गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, कई गांवों में दहशत
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। पखवारे भर से अधिक समय से कोरोना सैंपलिंग की शून्य आ रही रिपोर्ट ने एक बार फिर शासन-प्रशासन को सकते में डाल दिया है। भदैंया क्षेत्र के बभनगंवा सहित सात गांवों में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में आठ लोग एक ही परिवार के हैं। इस परिवार के तीन लोग पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। सीएमओ ने डीएम व शासन को इसकी सूचना दे दी है। मरीजों में डेल्टा वैरिएंट की आशंका को लेकर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की तैयारी की जा रही है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया क्षेत्र के बभनगंवा गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव में चार दिन पहले एक परिवार के तीन लोग मुंबई से आए थे।
विज्ञापन
उनकी चपेट में आकर परिवार के अन्य पांच लोग भी बीमार हो गए। बीमार होने पर सीएचसी में इनकी जांच की गई। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में ये सभी पॉजिटिव पाए गए। रविवार की सुबह राजस्व तथा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी समिति की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची तथा स्थल पर लाल झंडी लगाकर परिवार को होम आइसोलेट कर दिया गया।
बभनगंवा के अलावा आस-पास के गोपालपुर में तीन, भदैंया में चार, विकवाजितपुर में एक, जालापुर में एक तथा शंकरपुर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दो लोग अन्य गांव के हैं। भदैंया गांव के संक्रमित लोग भी बाहर से आए थे। कोरोना संक्रमण को लेकर संबंधित गांवों में दहशत फैल गई है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमितों में एक व्यक्ति प्रयागराज गया है। उसे वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।
ग्रामीणों में दहशत, आवागमन बंद
भदैंया। बभनगंवा गांव में चार संक्रामित मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में गांव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर संक्रमित लोगों के मिलने से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बल्ली लगाकर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया है।
गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला
भदैंया। सीएचसी में एक साथ बीस कोविड पॉजिटिव मिलने पर रविवार की दोपहर बाद सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, जिला कोविड प्रभारी डॉ. एएन राय , चिकित्साधीक्षक भदैंया डॉ. ओपी पाठक, एडीएम प्रसाशन हर्षदेव पांडेय, तहसीलदार लंभुआ के साथ राजस्व व पुलिस टीम ने बभनगंवा, शंकरपुर पहुंचकर कोरोना पॉजिटिव परिवारों से मिलकर पूछताछ की तथा उनको बचाव आदि की जानकारी दी है।